चेहरा छुपा दिया है हमने नकाब में-21
दोस्तो...चित्रों और उन से जुड़ी हुई लुकाछिपी की बात करने से पहले मैँ आप सब साथियों को सूचित करना चाहूँगा कि इस पहेली को बनाने और चलाने में मेरा इतना समय व्यतीत हो जाता है कि पिछले बीस दिनों से मैँ ना तो कुछ लिख पा रहा हूँ और ना ही अन्य ब्लॉगरों के लिखे को ढंग से पढ पा रहा हूँ...इसलिए मैँने सोचा है कि एक तो इस पहेली को दैनिक के बजाय साप्ताहिक कर दिया जाए(अब से मैँ इसे हर रविवार को पोस्ट किया करूँगा)... और इसके साथ-साथ मैँ ये भी चाहता हूँ कि मेरा ये हँसते रहो वाला ब्लॉग सिर्फ लेखन पर ही केन्द्रित हो इसलिए मैँ अपनी इस पहेली को अपने दूसरे ब्लॉग 'हँसते रहो हँसाते रहो पर स्थानातरित कर रहा हूँ..आप इसके पते को अपने बुकमार्क में ऐड कर लें ....मैँ पिछली सारी पहेलियों को आप सभी की टिप्पणियों समेत उसी ब्लॉग पर फिर से डाल दूँगा ...उम्मीद है कि मेरे इस विचार से आप सब भी सहमत होंगे
अब चलते हैँ कल की पहेली याने कि पहेली नम्बर 20 की तरफ ...तो कल की पहेली में शामिल चित्रों को देख कर ना जाने सब को क्या हो गया था कि सबने हाथ खड़े कर दिए... शायद उनमें से कुछ नामचीन ब्लॉगर नहीं हैँ..इसलिए भी शायद ऐसा हुआ हो...लेकिन दोस्तों इस पहेली का मकसद भी तो यही है ना कि जिन्हें हम नहीं जानते हैँ...उन्हें हम आसानी से पहचान पाएँ...मेरे कुछ ब्लॉगर साथियों इसमें इस पहेली से मदद भी मिल रही है...
कल की पहेली के परिणाम को जानने से पहले..आईए..हम चलते हैँ उसमें शामिल ब्लॉगरों से मिलने...
तो कल जिन-जिन ब्लॉगरों ने मेरे जरिए पहेली में भाग लिया था..उनके नाम हैँ:...
3.बबली जी
कविता वाचक्नवी जी...कुलवंत हैप्पी जी...विनोद कुमार पांडेय जी ...अनिल पुसदकर जी और राज भाटिय़ा जी ने पिछली पहेली के विजेता श्री समीर लाल जी को बधाई दी लेकिन किसी भी ब्लॉगर को वो पहचान नहीं पाए ...
कल की पहेली में श्री उड़न तश्तरी जी और संगीता पुरी जी ने तीन उत्तर सही बताए तो सुलभ सतरंगी जी ने सिर्फ दो जवाब सही दिए...इस बार कोई भी पूर्ण विजेता नहीं बन पाया है...इसलिए समीर लाल जी(उड़न तश्तरी जी ) और संगीता पुरी जी को पहेली नम्बर 20 का आंशिक विजेता घोषित किया जाता है...
अब चलते हैँ आज की पहेली की तरफ...तो आज आपके सामने पेश हैँ 7 चित्र जिनमें आपको छुपे हुए 7 ब्लॉगरों को ही खोज निकालना है
